HomeJammu & Kasmirउधमपुर के मजालता जंगलों में ऑपरेशन सोहन जारी, फरार आतंकियों की तलाश...

उधमपुर के मजालता जंगलों में ऑपरेशन सोहन जारी, फरार आतंकियों की तलाश तेज

जम्मू-कश्मीर। मजालता के ब्रतल-सोहान और खुब्बन के जंगलों में सुरक्षाबलों का ‘ऑपरेशन सोहन’ जारी है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया था। अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान एक संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को भी हिरासत में लिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए दोनों आतंकी एक बड़े समूह का हिस्सा बताए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों को आशंका है कि कुछ अन्य आतंकी जंगल और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में छिपे हो सकते हैं। तलाशी अभियान के दौरान इलाके में खून से सने पैरों के निशान भी मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, फरार आतंकियों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सुरक्षाबलों ने ब्रतल-खुब्बन से बसंतगढ़ तथा कठुआ जिले की सीमा से लगे जंगलों में तलाशी तेज कर दी है। संभावित आवाजाही वाले रास्तों और संदिग्ध ठिकानों की निगरानी की जा रही है। अभियान में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान संयुक्त रूप से शामिल हैं।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हिरासत में लिए गए संदिग्ध ओजीडब्ल्यू से पूछताछ कर रही हैं। उसके संपर्कों और आतंकियों को किसी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने की संभावनाओं की जांच की जा रही है।

बताया गया है कि सुरक्षाबलों ने 16 सितंबर की रात आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद अभियान शुरू किया था। 17 सितंबर को मुठभेड़ के बाद दो आतंकियों के शव और हथियार-गोला-बारूद बरामद किए गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular