Homeउत्तर प्रदेशट्रॉली पर बैठकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे राज्य मंत्री, ग्रामीणों का...

ट्रॉली पर बैठकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे राज्य मंत्री, ग्रामीणों का जाना हाल

हरगांव, सीतापुर। हरगांव विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य मंत्री सुरेश राही ने सोमवार को विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने ट्रॉली पर बैठकर प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

राज्य मंत्री ने ग्राम पंचायत बेलवा ढींगरा, भदफर, मझारी करिंदा, मझरी पासीन और तेजवापुर समेत कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए रहने, भोजन और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को किसी भी आवश्यक सुविधा के लिए परेशान न होना पड़े और जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री समय पर पहुंचाई जाए।

दौरे के दौरान मंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए तैयार कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

सुरेश राही ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।

ग्रामीणों ने भी मंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular