HomeNationalसपही बैरवन गांव में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य...

सपही बैरवन गांव में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

पश्चिमी चंपारण। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एयू एसएफबी) की ओर से जनसेवा के तहत बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा-1 प्रखंड अंतर्गत चौतरवा शाखा क्षेत्र के सपही बैरवन गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच के साथ उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर के दौरान ग्रामीणों में एनीमिया, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर समेत विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई। जांच के बाद जरूरत के अनुसार मरीजों को चिकित्सकीय सलाह और आवश्यक दवाएं भी दी गईं। एनीमिया से पीड़ित मरीजों को 30 दिनों की निःशुल्क दवा उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गई।

बैंक के अनुसार, स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में एनीमिया समेत अन्य बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना है। बैंक की ओर से ग्रामीण समुदायों तक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं पहुंचाने की दिशा में ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को यूनिवर्सल बैंक में परिवर्तन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से इन-प्रिंसिपल अप्रूवल प्राप्त हुआ है। बैंक के अनुसार, वह एक दशक में यह मंजूरी प्राप्त करने वाला पहला स्मॉल फाइनेंस बैंक है।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और समूह की महिलाओं ने भाग लिया तथा स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular