Homeउत्तर प्रदेश2027 में भाजपा की बड़ी जीत का शैलेश राजभर ने किया दावा

2027 में भाजपा की बड़ी जीत का शैलेश राजभर ने किया दावा

संत कबीर नगर। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर भी पुष्प अर्पित किए गए।

सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि 2017 के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था, बिजली, सड़क, आवास, स्वास्थ्य तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में व्यापक बदलाव हुए हैं।

शैलेश कुमार राजभर ने कहा कि सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना, निःशुल्क खाद्यान्न, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया गया है। उन्होंने प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, विश्वविद्यालयों के विस्तार, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों के आधार पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। उन्होंने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा 400 से अधिक सीटों का आंकड़ा पार कर सरकार बनाएगी और योगी आदित्यनाथ तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

सभा के दौरान कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में सेक्टर अध्यक्ष मोहन गिरि, बूथ अध्यक्ष रामकरन, दीपक, कमलेश विश्वकर्मा, विजय प्रजापति, जोखन गिरि, रविदेव नायक, रामभवन गोंड, राम अंजोर गोंड, हरिश्चन्द्र राजभर, शकुन्तला, उर्मिला देवी, राम प्रसाद चौधरी, जयराम यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular