Homeउत्तर प्रदेशमेंहदावल विधानसभा में चार संपर्क मार्गों का शिलान्यास, 7 करोड़ से अधिक...

मेंहदावल विधानसभा में चार संपर्क मार्गों का शिलान्यास, 7 करोड़ से अधिक की लागत से होंगे निर्माण कार्य

संत कबीर नगर। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करते हुए मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चार महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों का विधि-विधान से भूमिपूजन कर शिलान्यास किया गया। इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के साथ लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

शिलान्यास किए गए चारों मार्गों की कुल लंबाई करीब 6.5 किलोमीटर है और इनके निर्माण पर करीब ₹7.28 करोड़ खर्च होंगे।

पिपरा संपर्क मार्ग

करहना शिव मंदिर के समीप मेंहदावल-बौरव्यास मार्ग से पिपरा तक बनने वाले संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया गया। क्षेत्रवासियों की विशेष मांग को देखते हुए इस मार्ग के निर्माण की शुरुआत की गई है। इससे पिपरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

मुसहरा-गोरखपुर बॉर्डर मार्ग

सांथा विकासखंड के ग्राम मुसहरा में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर इन्दल चौधरी के आवास से गोरखपुर बॉर्डर तक संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया गया। करीब 2 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर लगभग ₹2 करोड़ 69 लाख की लागत आएगी।

अमरहा बायोप्लांट मार्ग

सांथा ब्लॉक के ग्राम अमरहा में आवागमन को मजबूत करने के लिए अमरहा बायोप्लांट मार्ग का शिलान्यास किया गया। करीब 2.300 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण पर लगभग ₹2 करोड़ 44 लाख 30 हजार रुपये खर्च होंगे।

महिला डिग्री कॉलेज तक बनेगा मार्ग

राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, पटना खास तक आवागमन सुगम बनाने के लिए राजेडिहा-बौरव्यास मार्ग के किलोमीटर संख्या चार से नहर पटरी होते हुए कॉलेज तक संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। करीब 1.2 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर ₹1 करोड़ 14 लाख 73 हजार रुपये की लागत आएगी। मार्ग बनने से कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं को विशेष सुविधा मिलने की उम्मीद है।

सड़क नेटवर्क का विस्तार प्राथमिकता

विधायक कार्यालय की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र को बेहतर सड़कों के नेटवर्क से जोड़ना और प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र का निरंतर और समग्र विकास ही प्रमुख संकल्प है।

सभी शिलान्यास कार्यक्रमों में संबंधित विभाग के एई सुरेंद्र यादव और जेई सुरेश वर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा विनोद दुबे, राजू राय, ओमकार दुबे, पिंटू तिवारी, अशोक राय, राजेंद्र तिवारी (पिपरा), अमरपाल तिवारी, अजय त्रिपाठी, ग्राम प्रधान चंद निषाद, पूर्व प्रधान इन्दल चौधरी, मनोज जायसवाल, क्रांति सिंह, बघौली मंडल अध्यक्ष राजू भारती, अरविंद निषाद प्रधान, संतोष चौरसिया, लल्लू त्रिपाठी, देव नारायण पंडित, डॉ. सजीवन, शंकर सजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular