Homeउत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर में 1 किलो 45 ग्राम चरस के साथ गोरखपुर के दो...

संतकबीरनगर में 1 किलो 45 ग्राम चरस के साथ गोरखपुर के दो युवक गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 किलो 45 ग्राम अवैध चरस और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

पिपराकला मोड़ पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी

क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे और एसओजी प्रभारी रजनीश राय के नेतृत्व में पुलिस टीम पिपराकला मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान 8 अक्टूबर 2026 को गोरखपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस को देखकर बाइक सवार दोनों युवक भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1 किलो 45 ग्राम चरस बरामद हुई।

गोरखपुर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप शाही पुत्र गुलाब शाही, निवासी ग्राम साढ़े, थाना गगहा, गोरखपुर और हिमांशु सिंह पुत्र कुन्दन सिंह, निवासी ग्राम मेलन्द्री, थाना खजनी, गोरखपुर के रूप में हुई है।

बस्ती रेलवे स्टेशन के पास बेचने का था इरादा

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोरखपुर से चरस लाकर उसकी बिक्री करते थे। बरामद चरस को बस्ती रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति को बेचने के लिए ले जा रहे थे। बिक्री से मिलने वाली रकम को दोनों आपस में बांट लेते थे।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 933/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया है। बरामद मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर यूपी 53 डीआर 7399 है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular