HomeBareillyPilibhitसम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं

भूमि विवादों के निस्तारण के लिए राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जांच के निर्देश
पीलीभीत।
तहसील सदर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और उनके निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

भूमि विवादों पर संयुक्त जांच के निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर संबंधित मामलों की मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण नियमानुसार, निष्पक्ष और न्यायोचित तरीके से किया जाए, ताकि विवादों का प्रभावी समाधान हो सके।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने भी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण पर जोर दिया।

आपदा प्रभावित लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र

जनसुनवाई के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राज्य आपदा मोचक निधि के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि से संबंधित प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस दौरान आपदा प्रभावित परिवारों को शासन द्वारा अनुमन्य राहत सहायता उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से दिलाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समय से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular