Homeउत्तर प्रदेशनगवां में दो दिवसीय कृषि गोष्ठी का आयोजन, किसानों को वैज्ञानिक खेती...

नगवां में दो दिवसीय कृषि गोष्ठी का आयोजन, किसानों को वैज्ञानिक खेती की दी गई जानकारी

नगवां, सोनभद्र। विकासखंड नगवां में सहायक विकास अधिकारी कृषि शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिला मुख्यालय मांगुराही से पहुंचे कृषि विभाग के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने किसानों को विभिन्न फसलों की वैज्ञानिक एवं उन्नत खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को धान, अरहर, मूंग, उड़द, मक्का और मोटे अनाज की खेती के संबंध में आधुनिक कृषि तकनीकों, बेहतर उत्पादन और फसल प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को मौसम के अनुसार खेती करने तथा वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया।

कृषि योजनाओं की दी गई जानकारी

सहायक विकास अधिकारी कृषि शमशेर बहादुर सिंह ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। उन्होंने बीज बुकिंग, कृषि रक्षा रसायन, प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंप तथा विभिन्न कृषि यंत्रों की बुकिंग की प्रक्रिया और निर्धारित समयावधि के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और समय से आवश्यक पंजीकरण एवं बुकिंग कराने की अपील की। साथ ही धान एवं मोटे अनाज की खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई।

गोष्ठी में क्षेत्र के करीब सैकड़ों किसानों ने सहभागिता की और कृषि विशेषज्ञों से खेती से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में सुधीर पटेल, प्रभारी राजकीय बीज भंडार नगवां, सहित सभी न्याय पंचायत प्रभारियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर चंद्रिका यादव, राजेंद्र प्रजापति, बनारसी प्रजापति, नागेंद्र यादव, लीलावती, मुनिया देवी, चंद्रावती, कलावती सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular