Homeउत्तर प्रदेशमेंहदावल सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मरीजों को फल वितरित

मेंहदावल सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मरीजों को फल वितरित

मेंहदावल, संतकबीरनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेंहदावल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बहिरंग रोगियों (ओपीडी) को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अस्पताल में भर्ती एवं उपचार के लिए पहुंचे मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों को मरीजों के समुचित उपचार, देखभाल तथा आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जनसेवा एवं समर्पण भाव से प्रेरित होकर सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्वेतांक सिंह, भाजपा मेंहदावल पूर्वी मंडल अध्यक्ष दीपक शुक्ल, चिकित्सा कर्मी, स्थानीय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ओपीडी में आए मरीज मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular