Homeउत्तर प्रदेशसमय सीमा बीतने के बाद भी अधूरा मिला निर्माण, डीएम ने तय...

समय सीमा बीतने के बाद भी अधूरा मिला निर्माण, डीएम ने तय की नई डेडलाइन

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गौरीबाजार स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण कर निर्माणाधीन एकेडमी ब्लॉक एवं बालिका छात्रावास की प्रगति का जायजा लिया। निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के बाद भी पूरा न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट समय सीमा में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि परियोजना का निर्माण कार्य फरवरी 2024 में शुरू हुआ था और इसे अगस्त 2025 तक पूरा किया जाना था। निर्धारित अवधि गुजरने के बावजूद कार्य अधूरा मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने को कहा।

उन्होंने निर्देश दिया कि बालिका छात्रावास का निर्माण सितंबर 2026 तक हर हाल में पूरा कराकर हैंडओवर किया जाए। इसके साथ ही एकेडमी ब्लॉक को अक्टूबर 2026 तक पूर्ण कर हैंडओवर करने की समय सीमा निर्धारित की गई। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता न करने और तय समय में काम पूरा कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की बाउंड्रीवॉल के संबंध में भी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि स्वीकृत परियोजना में बाउंड्रीवॉल निर्माण का प्रावधान नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने विद्यालय की भूमि को सुरक्षित रखने के लिए वायर, पिलर आदि की व्यवस्था कर परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बालिका विद्यालय से संबंधित निर्माण कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे कराकर विद्यालय को उपयोग के लिए उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular