Homeउत्तर प्रदेशहमीरपुर में ‘नमामि भारतम्’ के तहत सामूहिक वंदे मातरम् गायन, 2 हजार...

हमीरपुर में ‘नमामि भारतम्’ के तहत सामूहिक वंदे मातरम् गायन, 2 हजार विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

हमीरपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के तहत सामूहिक गायन महोत्सव एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती का आयोजन किया गया। ‘एक समय, एक लय, एक स्वर’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और पूर्व छात्रों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम संयोजक रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि भारतीय शिक्षा समिति, कानपुर प्रांत के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में आचार्यों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और पूर्व छात्रों ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान से जुड़े विचारों को भी याद किया गया। आचार्य रमेश शुक्ल ने उनके जीवन एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों की जानकारी दी।

नगर के अन्य विद्यालयों में भी हुआ सामूहिक गायन

संस्था के तत्वावधान में नगर के केतकी विद्या मंदिर, महर्षि विद्या मंदिर और सरदार पटेल इंटर कॉलेज में भी आचार्यों की अगुवाई में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों में लगभग 2,000 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

मुख्य अतिथि जिला संघचालक शारदादीन यादव ने बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक आशुतोष द्विवेदी ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विजयभान सिंह ने किया।

कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी वेदप्रकाश शुक्ल ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular