Home उत्तर प्रदेश अंबेडकर पार्क में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, योजनाओं की जानकारी...

अंबेडकर पार्क में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, योजनाओं की जानकारी लेने उमड़ेंगे लोग

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से अंबेडकर पार्क में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन हमीरपुर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

योजनाओं और विकास कार्यों को किया गया प्रदर्शित

जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी नीतियों को चित्रों एवं मॉडल के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आम नागरिकों को सरकार की योजनाओं और उनके लाभ लेने की प्रक्रिया को समझने में सुविधा होगी।

जनप्रतिनिधियों ने की सराहना

विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन आम लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। एक ही स्थान पर योजनाओं की जानकारी मिलने से पात्र लोगों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना आसान होगा।

अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील

प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here