HomeGazipurगाजीपुर में गैस रिसाव से मकान में लगी भीषण आग, दो बच्चों...

गाजीपुर में गैस रिसाव से मकान में लगी भीषण आग, दो बच्चों की जलकर मौत

गाजीपुर। जमानियां कोतवाली क्षेत्र के देवढ़ी गांव में सोमवार की सुबह गैस रिसाव के बाद मकान में लगी आग ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। भीषण आग की चपेट में आने से कमरे में मौजूद दो बच्चों की जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

देवढ़ी गांव निवासी ट्रक चालक संजय शर्मा के मकान में सोमवार सुबह करीब सात बजे गैस रिसाव के कारण अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कमरे में खड़ी बाइक भी आग की चपेट में आ गई, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

घटना के समय कमरे में संजय शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र विशाल शर्मा और पड़ोसी मुन्नी लाल यादव का 10 वर्षीय पुत्र सुंदरम यादव मौजूद थे। आग से घिरने के बाद दोनों बच्चों ने बचने के लिए कमरे में बनी पटनी पर चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।

दो बच्चों की दर्दनाक मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular