Homeउत्तर प्रदेशघाटमपुर में गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ, जयकारों से गूंजा पूजा पंडाल

घाटमपुर में गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ, जयकारों से गूंजा पूजा पंडाल

कानपुर नगर/घाटमपुर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार को घाटमपुर क्षेत्र में गणेश महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

सुबह से ही गणपति दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, पंडाल में भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। मंत्रोच्चार के साथ ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

भगवान गणेश की पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं में गणेश महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों के अनुसार गणेश महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही शाम के समय श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

गणेश महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया है। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह दिखाई दे रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पूजा पंडाल पहुंचने की तैयारी में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular