Homeउत्तर प्रदेशघाटमपुर के चीना पब्लिक स्कूल में लगी ‘सुरक्षा की पाठशाला’, विद्यार्थियों को...

घाटमपुर के चीना पब्लिक स्कूल में लगी ‘सुरक्षा की पाठशाला’, विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

कानपुर नगर/घाटमपुर। कस्बे के मूसानगर रोड स्थित राहा हथेरूवा मोड़ के समीप चीना पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘सुरक्षा की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, कानून और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, यौन अपराधों से बचाव एवं संबंधित कानून, साइबर अपराध के विभिन्न प्रकार और उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 और 1090 के सही इस्तेमाल की जानकारी भी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को लैंगिक समानता, एक-दूसरे के प्रति सम्मान, नशे के दुष्प्रभाव और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक किया। संकट की स्थिति में स्वयं की सुरक्षा कैसे की जाए और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन कैसे किया जाए, इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से किया संवाद

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना घाटमपुर मनोज भदौरिया, एसएसआई जमाल अहमद, उपनिरीक्षक कपिल, उपनिरीक्षक नेहा यादव, महिला आरक्षी शिवानी और दीक्षा तथा वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी अंकिता मौजूद रहीं।

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय उपलब्ध सहायता तंत्र का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के चेयरमैन पंकज गुप्ता और प्रधानाचार्या शुभांगी सिंह ने मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular