Homedeoriaसेवा ज्योति कलश यात्रा में युवाओं ने दिया विकसित भारत का संदेश

सेवा ज्योति कलश यात्रा में युवाओं ने दिया विकसित भारत का संदेश

देवरिया। युवा कल्याण विभाग एवं क्रीड़ा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति कलश यात्रा—विकसित भारत का संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम से सुभाष चौक तक रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

रैली के माध्यम से प्रतिभागियों ने सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। इस दौरान युवाओं ने विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

रैली का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार गोंड ने हरी झंडी दिखाकर किया। युवा कल्याण विभाग की ओर से क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संतोष कुमार, निखिल आनंद, नीरज कुमार मिश्रा, संतोष कुमार, आशीष सिंह, अर्जुन सिंह सहित युवक मंगल दल के अध्यक्ष विकास यादव और पीआरडी स्वयंसेवकों ने रैली में भाग लिया।

वहीं, क्रीड़ा विभाग की ओर से विकास मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी एवं गिरीश चंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular