Homeउत्तर प्रदेशब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त डंडे...

ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त डंडे बरामद

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में मंगलवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो बांस के डंडे भी बरामद किए हैं। इस मामले में इससे पहले पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो और गिरफ्तारियों के बाद मामले में अब तक कुल सात आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 890/2026 से संबंधित सुरेंद्र यादव और योगेंद्र यादव, पुत्रगण स्व. रामसूरत, निवासी भगठान (गोसाईपुर), कोतवाली खलीलाबाद को मंगलवार को गिठनी बाजार नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर दो बांस के डंडे बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को रमाकांत यादव ने तहरीर देकर बताया था कि उनके भाई ब्रह्मानंद यादव बुलेट से गिठनी बाजार जा रहे थे। राकेश यादव के घर के सामने आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर उनकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल ब्रह्मानंद यादव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका रमाकांत यादव, ब्रह्मानंद यादव और श्रीकांत यादव से पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, 18 मई को हुई मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश और बढ़ गई थी। इसी रंजिश के चलते आगामी प्रधानी चुनाव को लेकर ब्रह्मानंद यादव को रास्ते से हटाने की योजना बनाए जाने की बात पूछताछ में सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने ब्रह्मानंद यादव की आंखों में मिर्च पाउडर डालने के बाद लाठी-डंडों से हमला किया था। पूछताछ में राकेश यादव द्वारा लोहे की गैंती से वार किए जाने की बात भी सामने आने का पुलिस ने दावा किया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, धर्मनाथ यादव तथा कांस्टेबल अजीत कुशवाहा, प्रदीप कुमार पटेल, रजनीश यादव, मनीष कुमार वर्मा और महिला कांस्टेबल आरजू सिंह व महिमा यादव शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular