Homeउत्तर प्रदेशघाटमपुर तहसील क्षेत्र में 48 घंटे की बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई...

घाटमपुर तहसील क्षेत्र में 48 घंटे की बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई मकान गिरे

घाटमपुर, कानपुर नगर। तहसील क्षेत्र में करीब 48 घंटे तक हुई लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह जलभराव होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के चलते कई गांवों में कच्चे मकान और दीवारें भरभराकर गिर गईं।

कोरियां गांव में मकान गिरने से मलबे में दबकर एक भैंस की मौत हो गई। वहीं, घाटमपुर क्षेत्र के हथेरूआ गांव निवासी यजुवेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रमोद सिंह सेंगर का मकान भी बारिश के कारण ढह गया।

परास गांव निवासी दुर्गा प्रसाद तिवारी और संदीप शुक्ला के मकान का एक-एक हिस्सा गिर गया। भीतरगांव के बारी गांव निवासी वंश कुमार तिवारी के मकान को भी बारिश से नुकसान पहुंचा है।

इसी तरह पतारा विकासखंड में ओमप्रकाश पुत्र स्वर्गीय शिवनारायण गुप्ता का मकान गिर गया। सजेती क्षेत्र के बम्होरी गांव निवासी लक्ष्मी पुत्र स्वर्गीय शिवप्रसाद गुप्ता का मकान भी बारिश के कारण ढह गया।

लगातार बारिश के बीच कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि सभी लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी के लिए भेजा गया है। जांच के आधार पर पात्र पीड़ितों को दैवीय आपदा राहत कोष से नियमानुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से जर्जर मकानों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular