Homeउत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर में डिप्टी सीएम के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का निरीक्षण, सुरक्षा...

संतकबीरनगर में डिप्टी सीएम के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

संतकबीरनगर। उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक के प्रस्तावित आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल, आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, आमजन और विशिष्ट अतिथियों के आवागमन, बैरिकेडिंग तथा प्रवेश और निकास व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की भी समीक्षा की।

अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यक्रम से पहले सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम समय से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित करने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा।

उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक धनघटा अजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular