HomeNationalएशियन गेम्स 2026: भारत ने जीते छह पदक, शूटिंग में पांच और...

एशियन गेम्स 2026: भारत ने जीते छह पदक, शूटिंग में पांच और MMA में सुचिका का कांस्य

नई दिल्ली। जापान के आइची-नागोया में चल रहे 20वें एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। 21 सितंबर को भारतीय खिलाड़ियों ने शूटिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में पदक हासिल किए। ताजा अपडेट के मुताबिक भारत के खाते में कुल छह पदक हो चुके हैं, जिनमें शूटिंग के पांच पदक शामिल हैं।

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर और रुद्रांक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले दोनों खिलाड़ी टीम स्पर्धा में भी सिल्वर जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। भारतीय शूटिंग दल ने अब तक कुल पांच पदक अपने नाम किए हैं।

वहीं सुचिका तारियाल ने महिलाओं की ट्रेडिशनल 60 किलोग्राम MMA स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह एशियन गेम्स में भारत का MMA में पहला पदक है। सेमीफाइनल में सिंगापुर की हुई हून टियो से मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद टाई-ब्रेकर में सुचिका को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें कांस्य पदक मिला।

एशियन गेम्स में MMA इस बार पहली बार शामिल किया गया है। सुचिका का कांस्य पदक भारतीय खेलों के लिए इस स्पर्धा में पहला एशियाई पदक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular