Homeउत्तर प्रदेशजश्न-ए-आमद-ए-रसूल पर रोशनी से जगमग हुईं मस्जिदें, शिया-सुन्नी ने मिलकर दिया एकता...

जश्न-ए-आमद-ए-रसूल पर रोशनी से जगमग हुईं मस्जिदें, शिया-सुन्नी ने मिलकर दिया एकता का संदेश

लखनऊ। वजीर बाग क्षेत्र में जश्न-ए-आमद-ए-रसूल के अवसर पर मस्जिदों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान मौलानाओं ने रसूलुल्लाह की सीरत, उनके फ़ज़ाइल और उनकी शिक्षाओं पर तकरीर की। वक्ताओं ने लोगों से रसूलुल्लाह की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने की अपील की।

इस अवसर पर शिया और सुन्नी समुदाय के लोगों ने मिलकर कार्यक्रम में शिरकत की और आपसी एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। लोगों ने मिल-जुलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

कार्यक्रम का संचालन हारून भाई और आज़म साहब ने किया। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

पत्रकार रिज़वान रिज़वी के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। इस दौरान आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular