Homeउत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर में चरस तस्करी का खुलासा, 1 किलो 45 ग्राम मादक पदार्थ...

संतकबीरनगर में चरस तस्करी का खुलासा, 1 किलो 45 ग्राम मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चरस तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 45 ग्राम अवैध चरस और तस्करी में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

पिपराकला मोड़ पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी

क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे और एसओजी प्रभारी रजनीश राय के नेतृत्व में पुलिस टीम पिपराकला मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान 8 अक्टूबर 2026 को गोरखपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर बाइक सवार दोनों युवक भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1 किलो 45 ग्राम चरस बरामद हुई।

गोरखपुर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप शाही पुत्र गुलाब शाही, निवासी ग्राम साढ़े, थाना गगहा, जनपद गोरखपुर और हिमांशु सिंह पुत्र कुन्दन सिंह, निवासी ग्राम मेलन्द्री, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे गोरखपुर से चरस लाकर उसकी बिक्री करते थे। पुलिस के अनुसार, बरामद चरस को बस्ती रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। बिक्री से मिलने वाली रकम दोनों आपस में बांट लेते थे।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 933/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर UP53DR7399 बताया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular