Homeउत्तर प्रदेशचोरी की कृषि ट्राली बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

चोरी की कृषि ट्राली बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संतकबीरनगर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुधारा पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चार पहिया कृषि ट्राली बरामद की है। घटना में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, ग्राम गंगौली में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के सामने खड़ी कृषि ट्राली तीन अक्टूबर की रात चोरी हो गई थी। मामले में पांच अक्टूबर को अबरार निवासी देवरिया नासिर की तहरीर पर दुधारा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

बुधवार रात गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की गई ट्राली को तीन लोग ट्रैक्टर से बस्ती की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जातेगड़हा-दुबौलिया नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्राली को रोक लिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अनस निवासी तिनहरी माफी तथा अब्दुल वदूद और मुर्गस्सर निवासी मुड़ागड़हा खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने ट्राली चोरी करने के बाद उसे पहले गुलररहवा और फिर महदेवा में छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी चोरी की ट्राली को बेचने के लिए बस्ती ले जा रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने चोरी की ट्राली के अलावा घटना में प्रयुक्त महिंद्रा नोवो 605 डीआई पीएस और आयशर 333 सुपर डीआई ट्रैक्टर भी बरामद किए हैं। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular