Homeउत्तर प्रदेशअमरहा बायोप्लांट मार्ग के निर्माण का हुआ शिलान्यास, 2.44 करोड़ रुपये होंगे...

अमरहा बायोप्लांट मार्ग के निर्माण का हुआ शिलान्यास, 2.44 करोड़ रुपये होंगे खर्च

संत कबीर नगर। मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के सांथा विकासखंड के ग्राम अमरहा में ग्रामीणों को सड़क निर्माण की सौगात मिली। अमरहा-बायोप्लांट मार्ग के निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमिपूजन कर शिलान्यास किया गया।

करीब 2.300 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण पर लगभग 2 करोड़ 44 लाख 30 हजार रुपये की लागत आएगी। मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर कहा गया कि मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क विकसित करना प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण कार्यों को आगे भी गति दी जाएगी।

कार्यक्रम में एई सुरेंद्र यादव, जेई सुरेश वर्मा, लल्लू त्रिपाठी, ओमकार दुबे, विनोद दुबे, राजू भारती, क्रांति सिंह, देव नारायण पंडित, डॉ. सजीवन, शंकर सजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और महिलाएं मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular