Homeउत्तर प्रदेशगन्ने के खेत में पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का...

गन्ने के खेत में पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

मछरेहटा, सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र के ददेवरा ग्राम पकरिया के पूरब सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गन्ने के खेत में एक पेड़ से 19 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान मोहित पुत्र प्रदीप के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

परिजनों के अनुसार मोहित शनिवार शाम गाय चराने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को भी सूचना दी गई।

ड्रोन कैमरे से तलाश के दौरान मिला शव

सोमवार सुबह परिजनों ने गांव और आसपास के इलाके में ड्रोन कैमरे की मदद से मोहित की तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के पूरब स्थित गन्ने के खेत में एक पेड़ से शव लटका दिखाई दिया। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर मछरेहटा पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

मछरेहटा थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular