Homeउत्तर प्रदेशबखिरा थाने में तैनात महिला सिपाही की सड़क हादसे में मौत, पुलिस...

बखिरा थाने में तैनात महिला सिपाही की सड़क हादसे में मौत, पुलिस महकमे में शोक

संतकबीरनगर। बखिरा थाने में तैनात महिला सिपाही अमृता सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद साथी पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिसकर्मियों ने दिवंगत सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

जानकारी के अनुसार 2025 बैच की महिला सिपाही अमृता सिंह की तैनाती करीब पांच माह पहले बखिरा थाने में हुई थी। वह मूल रूप से टिकावां रौनाही, जनपद अयोध्या की रहने वाली थीं। बताया गया कि वह पिछले करीब 10 दिनों से अवकाश पर थीं।

बताया जा रहा है कि शनिवार को अमृता सिंह आवश्यक कार्य से बाइक से लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर जा रही थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में तेज टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई।

महिला सिपाही की सड़क हादसे में मौत की सूचना बखिरा थाने के साथी पुलिसकर्मियों को मिली तो शोक का माहौल छा गया। साथी पुलिसकर्मियों ने दिवंगत अमृता सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular