Homeउत्तर प्रदेशघाटमपुर के जहांगीराबाद में दो छात्राएं लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की...

घाटमपुर के जहांगीराबाद में दो छात्राएं लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

घाटमपुर, कानपुर नगर। थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव में मंगलवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं दो छात्राएं वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चलने पर पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की। गुरुवार सुबह परिजनों के साथ करीब एक सैकड़ा ग्रामीण घाटमपुर थाने पहुंचे और छात्राओं की तलाश तेज करने की मांग की।

परिजनों के अनुसार, जहांगीराबाद निवासी दीवारी लाल की 13 वर्षीय बेटी गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। वहीं, गांव निवासी सुनील की 15 वर्षीय बेटी भी हाईस्कूल में पढ़ती है। दोनों छात्राएं रोजाना साथ स्कूल जाती थीं।

परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह दोनों छात्राएं घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

गुरुवार को थाने पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने छात्राओं के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए उनकी जल्द बरामदगी की मांग की। परिजनों ने पुलिस पर मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया। हालांकि, छात्राओं को बेचने संबंधी आशंका की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

पुलिस से मामले की जांच कर दोनों छात्राओं का पता लगाने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular