Homeउत्तर प्रदेशपहलवान ब्रह्मनन्द यादव हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

पहलवान ब्रह्मनन्द यादव हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

संतकबीरनगर। पहलवान ब्रह्मनन्द यादव हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और आगामी प्रधानी चुनाव से जुड़ी दुश्मनी सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भकठान गोसाईपुर में 22 सितंबर को ब्रह्मनन्द यादव को रास्ते में रोक लिया गया था। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाला और इसके बाद लाठी-डंडों तथा लोहे की गैंती से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिमन्यु यादव, अजय यादव, रामस्वरूप यादव, संजय यादव और राकेश यादव को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार चार आरोपियों को बयारा रोड स्थित मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया, जबकि राकेश यादव को महाराजगंज से पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चार बांस के डंडे, लोहे की गैंती और घटना में इस्तेमाल किया गया लाल मिर्च पाउडर बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और आगामी ग्राम प्रधान चुनाव से जुड़ी दुश्मनी की बात सामने आई है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular