Homedeoriaभाजपा बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती और सेवा संकल्प अभियान की...

भाजपा बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती और सेवा संकल्प अभियान की रणनीति बनी

देवरिया/भाटपार रानी। स्थानीय तहसील क्षेत्र के धरमखोर करन में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती प्रत्येक बूथ पर मनाने तथा 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता डॉ. अरविंद सहाय ने कहा कि वर्ष 2017 से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में शिक्षा, सड़क, रोजगार, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचने और युवाओं को सरकारी रोजगार मिलने का भी दावा किया।

डॉ. सहाय ने कहा कि सरकार द्वारा ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण की दिशा में भी कार्य किए गए हैं। उन्होंने विपक्ष पर जातिवाद, संप्रदायवाद, भाषावाद और क्षेत्रवाद की राजनीति के जरिए समाज को बांटने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने के साथ विपक्षी दलों की ओर से विभिन्न घोषणाएं की जा रही हैं। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी के अभियानों को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक में सोमेश्वर नाथ तिवारी, रणजीत मौर्य, अनिल गोंड, धर्मेंद्र यादव, सुधीर सिंह, जय प्रकाश यादव, शैलेश सिंह, अवनीश सिंह, नागेंद्र कनौजिया, नंदलाल कुशवाहा, संजय कुशवाहा, प्रमोद निषाद और राकेश कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular