Homedeoriaसलेमपुर में विशेष आयुष्मान कार्ड शिविर, 180 निर्माण श्रमिक परिवारों के बने...

सलेमपुर में विशेष आयुष्मान कार्ड शिविर, 180 निर्माण श्रमिक परिवारों के बने कार्ड

सलेमपुर। जनपद देवरिया में शून्य गरीबी से चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक (BOCW) परिवारों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सलेमपुर में विशेष आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कर आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लाभार्थियों को आयुष्मान योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी देने के साथ कार्ड बनवाने में सहयोग किया। वहीं श्रम विभाग ने शून्य गरीबी से चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवारों को शिविर तक पहुंचाने और आवश्यक समन्वय की जिम्मेदारी संभाली।

अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य शून्य गरीबी से चिन्हित सभी पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवारों को आयुष्मान योजना से जोड़ना है। इसके लिए ग्राम स्तर तक स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।

शिविर में कुल 180 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों से अपील की कि वे अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा आयुष्मान कार्ड शिविर में संपर्क कर योजना का लाभ लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular