Homeउत्तर प्रदेशकानपुर नगर में तकनीकी सहायकों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर...

कानपुर नगर में तकनीकी सहायकों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

कानपुर नगर। तकनीकी सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। तकनीकी सहायकों ने मानदेय में बढ़ोतरी, यात्रा भत्ता सहित अन्य मांगों के समाधान की मांग की।

ज्ञापन में तकनीकी सहायकों ने कहा कि पिछले करीब पांच वर्षों से मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि इस अवधि में महंगाई बढ़ी है। उनका कहना है कि वे क्षेत्रीय स्तर पर कार्य करते हैं और ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों के प्राक्कलन तथा उनके प्रतिदिन पर्यवेक्षण के लिए लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जाना पड़ता है।

तकनीकी सहायकों के अनुसार आवागमन के कारण औसतन करीब 6 हजार रुपये प्रतिमाह पेट्रोल पर खर्च हो जाता है। उनका कहना है कि मौजूदा मानदेय में परिवार का खर्च चलाना कठिन हो रहा है। इसी को लेकर उन्होंने सरकार से जूनियर इंजीनियर के न्यूनतम वेतनमान के अनुरूप 45 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय और यात्रा भत्ता दिए जाने की मांग की है। ऐसी ही मांग प्रदेश के अन्य जिलों में भी तकनीकी सहायकों की ओर से उठाई गई है।

तकनीकी सहायकों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि यदि उनकी मांगों का 26 सितंबर 2026 तक समाधान नहीं हुआ, तो प्रदेश के तकनीकी सहायक संगठन के आह्वान पर 28 सितंबर को लखनऊ के ईको गार्डन में धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

इस दौरान आशुतोष दीक्षित, महिप शुक्ला, नरेंद्र कुमार, पंकज शर्मा, आनंद यादव, महेंद्र यादव, मनजीत, ज्ञानेंद्र, सत्य प्रकाश, रामदास, रमेश, मूलचंद, विनोद गौतम, अशोक राजपूत, आलोक विश्वकर्मा, जितेन सिंह, अक्षय कुमार, राजेश, रामसील सचान, श्री गोपाल सहित अन्य तकनीकी सहायक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular