Homeउत्तर प्रदेशहमीरपुर रिजर्व पुलिस लाइन्स में शस्त्र पूजन, अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था...

हमीरपुर रिजर्व पुलिस लाइन्स में शस्त्र पूजन, अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

हमीरपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स हमीरपुर स्थित शस्त्रागार में विधि-विधानपूर्वक शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने शस्त्रागार में रखे विभिन्न प्रकार के शस्त्रों, आधुनिक उपकरणों एवं पुलिस वाहनों का विधिवत पूजन-अर्चन किया। मंत्रोच्चार के बीच आयोजित पूजन में उन्होंने जनपद की शांति एवं सुरक्षा की कामना की।

पूजन के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने शस्त्रागार परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने शस्त्रों एवं अन्य सामग्री के रख-रखाव, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मौदहा, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स हमीरपुर सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस विभाग के अनुसार, विश्वकर्मा जयंती पर प्रतिवर्ष शस्त्र पूजन की परंपरा के तहत यह आयोजन किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular