Homeउत्तर प्रदेशदुधारा में 25 हजार का इनामी आरोपी तमंचे और कारतूस के साथ...

दुधारा में 25 हजार का इनामी आरोपी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार

संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय के अनुसार, थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिकरिया नाला पुलिया के पास से आशुतोष राना पुत्र सतीश चंद्र निवासी गांधीनगर, गौसपुर, थाना कोतवाली खलीलाबाद, हाल पता टेकन्सा, थाना दुधारा को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में चोरी एवं अन्य धाराओं से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, इन्हीं मामलों में वांछित होने के चलते आरोपी की तलाश की जा रही थी और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मोतीलाल एवं कांस्टेबल रंजन राजभर शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular