Homeउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में मरीजों को वितरित किया...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में मरीजों को वितरित किया जलपान

औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को 50 शैया जिला अस्पताल में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) एवं जिला अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों को प्रातः जलपान कराने वाले अभियान के प्रमुख संयोजक डॉ. शिवकुमार सोनी के नेतृत्व में अस्पताल के महिला एवं पुरुष वार्डों में भर्ती मरीजों, एंबुलेंस चालकों, सफाई कर्मियों एवं वृद्धजनों को दूध, केला, सेब, बिस्किट और नमकीन सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई।

समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत मरीजों को दूध, फल एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, संस्था की ओर से शाम को शहर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक दीपोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

सेवा अभियान के दौरान समाजसेविका मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, डॉ. शिवकुमार सोनी, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरू), समाजसेवी एल.एन. गुप्ता, समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट, सतीश पोरवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular