Homeउत्तर प्रदेशटिकरा-सुरार मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज,...

टिकरा-सुरार मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज, चौराहे पर लगाया जाम

कानपुर नगर। टिकरा-सुरार मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन मंगलवार को और उग्र हो गया। राजवर्धन फाउंडेशन के संस्थापक साकेत सेंगर की अगुवाई में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने BSS कॉलेज चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण सड़क पर ही बैठ गए और चूल्हा जलाकर भोजन बनाना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से क्षतिग्रस्त इस सड़क पर हादसों में दो युवकों की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर ही रोटियां सेंकी और बैठकर भोजन किया। महिलाओं ने कहा कि जब तक सड़क का निर्माण नहीं होता, तब तक वे रोज इसी स्थान पर चूल्हा जलाकर विरोध जारी रखेंगी।

जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शांति व्यवस्था बनाए रखी। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे।

राजवर्धन फाउंडेशन के संस्थापक साकेत सेंगर ने कहा, “मुझे किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी से कोई शिकायत नहीं है। यह आंदोलन किसी के खिलाफ नहीं है। हम सिर्फ अपनी टूटी सड़क का निर्माण चाहते हैं। जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर हमारा ज्ञापन नहीं ले लेता, तब तक हम यहीं बैठे रहेंगे। यह हमारा गांधीवादी सत्याग्रह है। हम सड़क पर ही खाना बनाएंगे और यहीं रहेंगे।”

प्रदर्शन के दौरान राजाराम, मन्नू यादव, सोनू पाल, राम कैलाश गौतम, बुद्धिलाल गौतम, अखिलेश कटियार, विजय कुशवाहा, विशाल कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular