Homedeoriaडीएम ने फौजदारी और राजस्व अभिलेखागार का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने फौजदारी और राजस्व अभिलेखागार का किया औचक निरीक्षण

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह के साथ फौजदारी एवं राजस्व अभिलेखागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने दोनों अभिलेखागार में अभिलेखों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी दस्तावेजों को सुव्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवेदकों द्वारा मांगे गए अभिलेख उन्हें समय से और सुगमता के साथ मुआयना के लिए उपलब्ध कराए जाएं।

अभिलेखों के रखरखाव में पारदर्शिता पर जोर

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अभिलेख महत्वपूर्ण होते हैं और इनमें लोगों के अधिकारों से जुड़े दस्तावेज भी शामिल रहते हैं। इसलिए इनके रखरखाव में निष्पक्षता और पारदर्शिता बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अभिलेखों के रखरखाव एवं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूरे अभिलेखागार का भ्रमण कर अभिलेखों के रखरखाव के साथ-साथ साफ-सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा अभिलेखों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।

आवेदकों को समय से उपलब्ध हों अभिलेख

डीएम ने निर्देश दिया कि आवेदकों द्वारा मांगे गए सभी अपेक्षित अभिलेख समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि अभिलेखों को लेकर किसी भी आवेदक को शिकायत का अवसर नहीं मिलना चाहिए। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इस व्यवस्था को पूरी तरह सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखागार से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular