Homeउत्तर प्रदेशराजकीय बाल गृह और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, रक्षाबंधन कार्यक्रम में...

राजकीय बाल गृह और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, रक्षाबंधन कार्यक्रम में बच्चों से किया आत्मीय संवाद

देवरिया, 26 अगस्त। राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही ने बुधवार को देवरिया स्थित राजकीय बाल गृह (बालक) का निरीक्षण किया। इस दौरान बाल गृह में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के बाद आयोग की सदस्य ने बाल गृह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के रहने, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बच्चों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद श्रीमती ऋतु शाही ने वन स्टॉप सेंटर, देवरिया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, काउंसलिंग, विधिक सहायता और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिला हिंसा से जुड़े मामलों में पीड़ित महिलाओं को तत्काल, संवेदनशील और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए जरूरतमंद महिलाओं को समय पर सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण एवं कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग सहित संबंधित संस्थानों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular